देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

संघ प्रमुख डाॅ. भागवत वाराणसी से मां विंध्यवासिनी धाम रवाना

वाराणसी (उत्तर प्रदेश), 12 अक्टूबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत बुधवार तड़के पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन से वाराणसी पहुंचे। कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर काशी प्रांत के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

वाराणसी में कुछ घंटे रुकने के बाद संघ प्रमुख मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए रवाना हो गए। कैंट स्टेशन से कड़ी सुरक्षा के बीच सरसंघचालक लंका स्थित विश्व संवाद केन्द्र पहुंचे। यहां स्नान ध्यान के बाद संघ प्रमुख ने सुबह लगभग आठ बजे नाश्ता किया। इसके बाद काशी प्रांत के पदाधिकारियों से औपचारिक वार्ता कर मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए रवाना हुए।

संघ प्रमुख का विंध्याचल महुवारी कला स्थित देवरहा हंस बाबा आश्रम जाने का कार्यक्रम भी है । वो आश्रम में 51 मन लड्डू से हनुमान मंदिर में भोग लगाएंगे। विंध्य धाम से संघ प्रमुख प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। वो प्रयागराज में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में शामिल होंगे। प्रयागराज में 16 से 19 अक्टूबर तक चलने वाली बैठक में अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल में संघ रचना के सभी 45 प्रांतों के संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक एवं सह भाग लेंगे। इस बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सह सरकार्यवाह भी मौजूद रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *