हरियाणा न्यूज़

गीतांजलि अकादमी की लड़कियों ने जीते कुश्ती में 31 पदक

सोनीपत, 28 जुलाई (सक्षम भारत)।

गीतांजलि सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरु सदन, बड़वासनी स्थित कुश्ती अकादमी की महिला पहलवानों ने शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित ब्लाक स्तरीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण, 11 रजत व 4 कांस्य पदक सहित कुल 31 पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। इनमें 30 पदक विजेता केवल गीतांजलि स्कूल की छात्राएं हैं। अकादमी परिसर में पहुंचने पर पदक विजेताओं का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। संस्थान के चेयरमैन नरेंद्र सूरा, निदेशक एमएस आर्या व प्राचार्या ए.शर्मिला ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। भारतीय महिला कुश्ती टीम के चीफ कोच कुलदीप सिंह, पूर्व एईओ जगबीर मलिक, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच राज सिंह छिक्कारा, कोच रणधीर सिंह, जोनी कोच, जगदीश पहलवान, सत्यवान पहलवान आदि ने भी पदक विजेताओं को बधाई दी है।
अकादमी के कोच रणधीर सिंह ने बताया कि सोनीपत ब्लाक की प्रतियोगिता में अंडर-11 के 32 किलो में रानी व 34 प्लस किलो में उमा ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-14 आयु वर्ग के 42 किलो में खुशी जुआं, 30 किलो में खुशी व 54 किलो में मंशा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-17 के 40 किलो में स्वीटी, 43 किलो में ईशिका, 46 किलो में तन्नु व 53 किलो में पारस ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। अंडर-19 के 50 किलो में काजल, 55 किलो में अंजू, 57 किलो में कुसुम, 62 किलो में तन्नू, 65 किलो में तन्नू मलिक व 68 किलो में कुसुम ने स्वर्ण पदक हासिल किए। जबकि गोहाना ब्लाक की प्रतियोगिता में अकादमी की खुशी दलाल ने 65 किलो में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सभी स्वर्ण पदक विजेता अब जिला स्तरीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में अपने ब्लाक का प्रतिनिधित्व करेंगी। ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-11 के 32 किलो में युविका, अंडर-14 के 36 किलो में साक्षी, 33 किलो में आंचल, 30 किलो में खुशी, 39 किलो में महक, 46 किलो में मोनिका व 54 किलो में अर्पिता ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-17 में संध्या व भूमिका तथा अंडर-19 में रेणु व दिव्या ने भी रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा अंडर-14 में तमन्ना, तनिष्का व दीक्षा व अंडर-19 अंशुल ने कांस्य पदक हासिल किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *