हरियाणा न्यूज़

बुजुर्ग का फर्जी वीडियों बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में दो आरोपी काबू

रेवाड़ी, 28 जुलाई (सक्षम भारत)।

धारूहेड़ा निवासी एक बुजुर्ग का फर्जी अश्लील वीडियों बनाकर उसे ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपियों को धारूहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान नारनौल के रामपुरा निवासी संदीप व राम नगर धारूहेड़ा निवासी कर्मवीर के रूप में हुई है। साजिश में शामिल महिला की पुलिस तलाश कर रही है। दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की जांच कर रहे एएसआई लेखराम ने बताया कि वार्ड नं.12 शिव नगर निवासी मूलचंद ने कुछ समय पहले चांद कॉलोनी निवासी महिला अंजू को 50 हजार रुपए उधार दिए थे। इसके अलावा उसने किराए पर रहने वाले संदीप को भी एक-डेढ़ लाख रुपए उधार दिए हुए थे। समय बीतने के बाद भी जब आरोपियो ने पैसे नहीं दिए तो 12 जून को मूलचंद महिला के घर पहुंच गया। इस दौरान साजिश के तहत महिला अंजू ने एक लड़की को अपने घर में बैठाया हुआ था और उसके साथ ही मूलचंद को बैठ जाने के लिए कहा। इस साजिश में महिला अंजू के अलावा संदीप व राम नगर निवासी कर्मवीर भी शामिल थे। आरोपियों ने मिलकर मूलचंद की एक फोटो खींच ली और उसके बाद फोटो को अडिट कर अश्लील बना दिया। बाद में आरोपी मूलचंद को ब्लैकमेल करने लगे। मूलचंद ने इसकी शिकायत धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर देर शाम आरोपी संदीप व कर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि आरोपी महिला अंजू की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *