द्वारका मर्डर केस: चलती कार में महिला को गोली मारने वाले 3 धरे
नई दिल्ली, 23 जुलाई (सक्षम भारत)।
राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में बने एक फाइव स्टार होटल के सामने चलती कार में महिला को गोली मारने वाले मामला का खुलासा हो गया है। 7 राज्यों में 8 पुलिस टीमों ने 12 दिन तक छापेमारी करने के बाद 3 आरोपियों को गिर तार कर लिया है। मंगलवार को इस बाबत डीसीपी एन्टो अल्फोंस ने बताया कि आरोपियों के पास हथियार भी मिले हैं। 11 जुलाई को प्रॉपर्टी डीलर किरण यादव पर एक फाइव स्टार होटल के पास फायरिंग हुई थी। इसमें उनके गले में गोली लगी थी। महिला पर गोली मारने वाला छतरपुर का रहने वाला है और साजिशकर्ता नजफगढ़ का रहने वाला है। पहली जुलाई को प्रॉपर्टी डीलर किरण यादव पर एक फाइव स्टार होटल के पास फायरिंग हुई थी। पुलिस के मुताबिक महिला का उसके पति के साथ विवाद चल रहा था। पुलिस को शक है कि मामले में शामिल आरोपी महिला के जानकर हो सकते हैं। एसीपी राजेन्द्र सिंह यादव की देखरेख में एसएचओ संजय कुंडू, इंस्पेक्टर राजेन्द्र , इंस्पेक्टर नवीन कुमार, रामकिशन यादव, सब इंस्पेक्टर मनजीत, वीरेंद्र, अरविंद, किशन गोपाल आदि की टीम लगाई गई थीं। टीमों ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में काफी छानबीन की, तब जाकर सफलता हाथ लगी