delhi ncr news

मेट्रो की मजेंटा लाइन में तकनीकी गड़बड़ी से सेवाएं प्रभावित

नई दिल्ली, 23 जुलाई (सक्षम भारत)।

दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर मंगलवार सुबह सेवाएं बाधित होने की वजह से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी आने की वजह से कॉरिडोर के एक हिस्से पर सेवाएं प्रभावित हुईं। मजेंटा लाइन राजधानी दिल्ली के जनकपुरी पश्चिम स्टेशन को नोएडा के बोटेनिकल गार्डन से जोड़ती है। डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह गड़बड़ी पालम और टर्मिनल 1 स्टेशन के बीच सुबह करीब सात बजे हुई जिससे जनकपुरी पश्चिम और टर्मिनल 1 आईजीआई एअरपोर्ट स्टेशनों के बीच सेवाओं में देरी हुई। डीएमआरसी ने यात्रियों को सूचित करने के लिए ट्वीट भी किया। अधिकारियों ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे बाद इस लाइन पर सामान्य सेवाएं बहाल हो सकीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *