नई दिल्ली न्यूज़

नारायण सेवा संस्थान ने दिव्यांगों में बांटे आर्टिफिशियल लिम्ब, खिले चेहरे

नई दिल्ली, 24 सितंबर (सक्षम भारत)। नारायण सेवा संस्थान ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से पूर्व विशेष रूप से एक आर्टिफिशियल लिम्ब डिस्ट्रीब्यूशन कैंप का आयोजन किया। दिल्ली में आर्टिफिशियल लिम्ब डिस्ट्रीब्यूशन कैंप आयोजन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कटरा बरियान, अम्बर होटल के पास स्थित संस्थान के फतेहपुरी आश्रम में किया गया।

इस कैंप में 18 अनाथ, निर्धन, दिव्यांग और वंचितजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग और कैलिपर वितरित किये गए। वरिष्ठ प्रोस्थेटिक्स एंड ओर्थोटिक्स विशेषज्ञ नेहा अग्निहोत्री ने कहा, सितंबर के पहले सप्ताह में, हमने कृत्रिम अंगों को निःशुल्क वितरण करने के लिए आर्टिफिशियल लिम्ब मेजरमेंट कैंप को लगाया गया था, ताकि दिव्यांगों की गतिशीलता की समस्या को हल कर सकें और दिव्यांग सम्मान और गरिमा के साथ बेहतर जीवन जी सकें।

वहीं, नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल का कहना है, भारत में लोगों को सस्ती प्राइमरी हेल्थकेयर नहीं मिल पाती है और सामान्य स्वास्थ्य जांच में कम से कम एक हजार से अधिक खर्च हो जाता है। इसीलिए हर महीने आर्टिफिशियल लिम्ब मेजरमेंट और डिस्ट्रीब्यूशन कैंप का आयोजन करते हैं ताकि हम दिव्यांगों को कैलिपर, व्हीलचेयर और ट्राई साइकिल मुहैया करा सकें। हमारी गुहार है कि सारे दिव्यांग भाई-बहन ऐसे शिविरों में भाग लें जिससे हमारी सेवाएं ज्यादा-से-ज्यादा दिव्यांगों तक पहुंच सके।

गौरतलब है कि पिछले तीन महीनों में दिव्यांग जनों के सेवार्थ नारायण सेवा संस्थान ने बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, आगरा, अलीगढ़ और जयपुर में आर्टिफिशियल लिम्ब मेजरमेंट और डिस्ट्रीब्यूशन कैंप का आयोजन किया है। इसी क्रम में संस्थान की तरफ से अन्य शहरों में भी दिव्यांग लाभार्थियों के लिए ऐसे ही शिविर आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *