देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

प्रधानमंत्री ने नुआखाई पर्व पर देशवासियों को बधाई दी

नई दिल्ली, 01 सितंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ओड़िशा और छत्तीसगढ़ में इस मौसम की धान की नई फसल के स्वागत में मनाए जाने वाले पर्व नुआखाई के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और समाज की खुशहाली तथा प्रगति की कामना की।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘नुआखाई जुहार! इस विशेष दिन पर सभी को शुभकामनाएं। यह हमारे मेहनती किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है, जो हमारे देश को खिलाने का अनुकरणीय कार्य करते हैं। कामना करता हूं कि हमारा समाज प्रगति की नई ऊंचाइयां छुए तथा सभी प्रसन्न और स्वस्थ रहें।’’

नुआखाई भारत में मुख्य रूप से पश्चिमी ओडिशा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला एक कृषि त्योहार है। नुआखाई को इस मौसम में धान की नई फसल के स्वागत के लिए मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *