देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में पांच वार्ड में से चार पर आप आगे चल रही

नई दिल्ली, 03 मार्च (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। दिल्ली नगर निगम के पांच वार्ड पर उपचुनावों के लिए बुधवार सुबह शुरू हुई मतगणना में चार वार्ड पर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक आप के उम्मीदवार शालीमार बाग नॉर्थ, कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी और रोहिणी-सी वार्ड में आगे चल रहे हैं।

चैहान बांगर क्षेत्र से कांग्रेस का उम्मीदवार आगे चल रहा है।

नगर निगम के पांच वार्ड के लिए 28 फरवरी को उपचुनाव हुए थे। इनमें 50 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था।

इन पांच वार्ड में से चार आप के पास थे जबकि शालीमार बाग नॉर्थ से प्रतिनिधि भाजपा के पार्षद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *