शिवराज ने बादाम का पौधा लगाया
भोपाल, 24 मार्च (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान अपने प्रतिदिन पौधा लगाने के संकल्प के बीच आज यहां स्मार्ट उद्यान में बादाम का पौधा लगाया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चैहान ने अपने पौधा लगाने के संकल्प के क्रम में यहां के स्मार्ट उद्यान में बादाम का पौधा लगाया। श्री चैहान ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदेशवासियों से साल में कम से कम एक पौधा लगाने का अनुरोध किया है।