देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

केवल तीन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बढ़े कोरोना के सक्रिय मामले

नई दिल्ली, 09 फरवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान केवल राजस्थान, कर्नाटक और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 9,110 मामले सामने आये जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ आठ लाख 47 हजार से अधिक हो गया। इसी दौरान 14,016 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 48 हजार 521 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले 4,984 घटकर 1,43,625 रह गये। इस अवधि में 78 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 55 हजार 158 हो गया।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैः

राज्य……………….सक्रिय……….स्वस्थ……..मौत
अंडमान निकोबार…11……………4932………62
आंध्र प्रदेश………..962……….880363…..7160
अरुणाचल प्रदेश…..5…………..16770…….56
असम…………….1671……….214473…..1085
बिहार…………….382…………258771…..1517
चंडीगढ़…………169…………..20623……..341
छत्तीसगढ़……..4190………….299856…..3744
दादर नागर हवेली
तथा दमन और दीव…0………….3396………..2
दिल्ली…………..1096………..624182…..10882
गोवा…………….733…………52432……..772
गुजरात…………2160………..257120……4396
हरियाणा……….870………..264608……3029
हिमाचल प्रदेश…458………..56483………984
जम्मू और कश्मीर..593…….122415……..1944
झारखंड…………..438…….117539……..1078 कर्नाटक………….5953…..924654……..12239
केरल…………….67670…902627…….3883
लद्दाख…………….71………9552………..130
लक्षद्वीप…………..78……….76…………….0
मध्य प्रदेश………2041…. 250727…….3823
महाराष्ट्र………..35991…..1958971…..51325
मणिपुर………….85……..28672………373
मेघालय………..134………13604………148
मिजोरम…………24………..4353…………9
नागालैंड………..84…………11988……..83
ओडिशा……….751………..333031….1910
पुड्डुचेरी……….309…………38354…….655
पंजाब…………2112……….167073……5653
राजस्थान…….1470………..314050……2774
सिक्किम……….67…………5908……….135
तमिलनाडु…….4354……..825520……12387
तेलंगाना………1804……..292415…….1612
त्रिपुरा…………07………..32955………..391
उत्तराखंड……808………94057………..1671
उत्तर प्रदेश…..3442…..589322………8691
पं बंगाल…….4632…….556649………10209
कुल……….143625…..10548521…..155158

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *