देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

जिला जात महासभा छात्रा वास में किया गया प्रेस वार्ता

-: सक्षम भारत :-

संयुक्त किसान मोर्चा मोर्चा द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन जिला जात महासभा छात्रा वास में किया गया प्रेस वार्ता में बताया की 23 अगस्त को संयुक्त किसान मोर्चा राजस्थान के तत्वावधान में किसान भाईचारा महापंचायत रुपारेल नदी किनारे शीतल, बड़ौदा मेव में आयोजित की जा रही है जिसमे राजस्थान हरियाणा पंजाब और उत्तर प्रदेश के किसान बहुत बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए आ रहे हैं इस विशाल किसान भाईचारा मां पंचायत में पूर्व राज्यपाल श्री सतपाल मलिक श्री गुरु राम सिंह चढूनी राकेश टिकट दर्शन पाल सामान्य समिति के शेष पांचो मेंबर मौलाना अरशद राजा रामवीर महावीर गुर्जर राम लखन मीणा समय सिंह यादव सहित नेता भाई चंद्रशेखर रावण और हर्ष छिकारा कार्यक्रम के विशेष आकर्षण होंगे 28 जनवरी की दिल्ली वाली घटना के बाद भी मेवाती धरा पर 7 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की बहुत बड़ी पंचायत सूनेहड़ा बार्डर पर आयोजित हुई थी। वर्तमान परिस्थतियों में उससे भी बड़ी महापंचायत कर सामाजिक भाईचारे को मजबूत करने के लिए ही यह जाजम बिछा रहे हैं ऐसे में सभी किसान मजदूर क़बीलों का आव्हान करते हुए लोगो से गुजारिश की जा रही है कि प्रस्तावित महापंचायत में भारी तादाद में शामिल होकर किसान मजदूर भाईचारे को मजबूत करें।

रिपोर्ट:- अजय शर्मा, अलवर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *