देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

अमरनाथ तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना

जम्मू, 04 अगस्त (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। जम्मू कश्मीर से तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था शुक्रवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित श्री अमरनाथ गुफा तीर्थ के लिए रवाना हुआ।
एक अधिकारी ने बताया कि 1181 तीर्थयात्री 46 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुए। इनमें 706 तीर्थयात्रियों का एक समूह जिसमें 570 पुरुष, 95 महिलाएं, 35 साधु और छह साध्वियां शामिल थे, 24 वाहनों के काफिले में पहलगाम के लिए रवाना हुए। वहीं बालटाल के लिए 475 तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 22 वाहनों के काफिले में रवाना हुए।
एक जुलाई को शुरू हुई यात्रा 31 अगस्त को संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *