देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

श्मशान घाट पर 5 लाख की लागत से किए निर्माण कार्य का लोकार्पण किया

-: सक्षम भारत :-

शहर विधायक संजय शर्मा ने हनुमान सर्किल के श्मशान घाट पर 5 लाख की लागत से किए निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। विधायक संजय शर्मा ने बताया कि लोगो की कई समय से समस्या थी की श्मशान घाट में सुविधाओं का अभाव है। जिसके कारण दुख के समय में अधीक पीड़ा होती है। जिसे प्रमुखता से लेते हुए। विधायक निधि कोष से यहां पानी, टीन शेड, बेंच, दीवारों का पुनर्निर्माण, रंग रोगन, साफ सफाई, पौधा रोपण आदि कार्य कराए गए। ताकि लोगो को स्वच्छ स्थान पर आने की अनुभूति हो।उन्होंने कहा कि सुख दुख जीवन में हर किसी के आता है लेकिन यह ईश्वर की बनाई सरचना है। जो पार्थिव शरीर इस शमशान भूमि पर आए उनका सम्मान उनका संस्कार हो। उन्होंने बताया कि इसी के तहत सभी ने आज वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम किया। वही विधायक ने सभी आमजन से अपील की के मानसून के समय में प्रत्येक शहरवासी अपने घर के आगे नीम, पीपल, या कोई भी एक पेड़ जरूर लगाएं। वृक्ष लगाने से हमारा शहर हरा भरा व वातावरण स्वच्छ व शुद्ध रहेगा।

रिपोर्ट:- अजय शर्मा, अलवर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *