मनोरंजन

नेहा शर्मा ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो

मुंबई, 14 जुलाई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है।

नेहा शर्मा अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं। वह अक्सर ही अपने वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। नेहा शर्मा ने एक बार फिर अपना वर्कआउट वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें वह जिम में एक्सरसाइज करती हुयी नजर आ रही हैं।

वीडियो में नेहा स्पोर्टी लुक में नजर आ रही हैं। वह अपना बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए नेहा शर्मा ने कैप्शन में लिखा, ‘सुबह की सबसे शुरुआत जिम में समय बिताने के साथ होती है। मेरी खुशी की जगह’।सोशल मीडिया पर फैंस नेहा के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *