मनोरंजन

करण जौहर की बर्थडे पार्टी में ऐश्वर्या-सलमान से करीना-मलाइका सहित पहुंचा पूरा बॉलीवुड, गर्लफ्रेंड संग ऋतिक रोशन ने ली एंट्री

मुंबई, 26 मई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। करण जौहर बुधवार को अपना 50 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर मुंबई में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया है। वहीं उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कई कलाकार उनके जन्मदिन पर आयोजित पार्टी में भाग लेने पहुंचे हैं। इनमें फिल्म निर्माण कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्वा मेहता भी शामिल है। उनके अलावा अब तक शनाया कपूर भी नजर आ चुकी है। वह जल्द फिल्म बेधड़क फिल्म से डेब्यू करने वाली है। इस फिल्म में उनके अलावा लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा की अहम भूमिका होगी।

करण जौहर को 50 वें जन्मदिन की पार्टी को एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है
करण जौहर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर ग्रीन कलर का सूट, ब्लैक कलर की बो टाई और वाइट कलर का शर्ट और ब्लैक कलर का पैंट पहने नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने एक स्टाइलिश गॉगल लगा रखा है। इस अवसर पर वैन्यू को काफी अच्छे से सजाया गया है और पीछे रेड कलर की लाइटिंग नजर आ रही है। विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें करण जौहर को 50 वें जन्मदिन की पार्टी को एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है।

शनाया कपूर ने ब्लैक कलर की थाई हाई स्लिट गाउन पहन रखा है

खास बात यह है कि करण जौहर काफी कॉन्फिडेंस और खुश नजर आ रहे हैं। विरल भयानी के फैंस ने उन्हें बधाई भी दी है। वहीं कई तस्वीरें भी करण जौहर की पीआर कंपनी द्वारा शेयर किए गए हैं। इसमें शनाया कपूर को ब्लैक कलर को थाई हाई स्लिट गाउन पहने पोज करते हुए देखा जा सकता है।

करण जौहर फिल्म निर्माता और निर्देशक है

करण जौहर की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई कलाकार पहुंचने वाले है। इसमें करीना कपूर, सैफ अली खान, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसे नाम शामिल है। करण जौहर फिल्म निर्माता और निर्देशक है। उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया है। वह कई वेब सीरीज भी बना चुके हैं।

मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर ने लूटी लाइमलाइट
करण जौहर की बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा लुक काफी ओवर द टॉप रहा। इस दौरान उन्होंने लॉटल ग्रीन कलर का आउटफिट चुना था और इसके साथ उन्होंने हाई हील्स कैरी कीं। वहीं करीना कपूर को पार्टी में सिल्वर मिनी ड्रैस पहने देखा गया। बेबो ने पति सैफ अली खान के साथ एंट्री ली, दोनों मैचिंग आउटफिट में कमाल दिख रहे थे।

ऐश्वर्या और कटरीना ने ली पति अपने पति के साथ एंट्री
पार्टी में ऐश्वर्या राय को गोल्डन कलर की ड्रैट में ब्लैक अपर के साथ देखा गया। ऐश के साथ अभिषेक बच्चन ने भी एंट्री ली। वहीं कटरीना कैफ और विक्की कौशल भी इस पार्टी में ब्लैड एंड वाइट कलर के मैचिंग ड्रैस में दिखे।

शाहिद कपूर भी इस दौरान नजर आए। पार्टी में एक्टर को पत्नी मीरा राजपूत के साथ देखा गया। दोनों ने हाथों में हाथ डालकर पार्टी में एंट्री ली। अनुष्का शर्मा, काजोल, रानी मुखर्जी, एकता कपूर को भी ग्लैमरस लुक में देखा गया। वहीं ऋतिक और सबा ने एक कपल के रूप में एक साथ अपनी पहली ऑफिशियल उपस्थिति दर्ज कराई। दोनों को हाथ में हाथ डाले देखा गया और ऋतिक ने सभी से सबा को मिलवाया।

सलमान खान और रणबीर कपूर का दिखा डैशिंग लुक
करण जौहर की बर्थडे पार्टी को सलमान खान ने भी मिस नहीं किया। इस दौरान वो भी हमेशा की तरह अपने दबंग अंदाज में नजर आए। वहीं रणबीर कपूर को पार्टी में मां नीतू कपूर के साथ आते हुए देखा गया। साथ ही रणवीर सिंह का भी कूल अंदाज यहां देखने को मिला।

स्टार किड्स ने चुराई लाइमलाइट
करण जौहर की पार्टी हो और स्टार किड्स ना हों, ऐसा भला हो सकता है क्या? फिल्ममेकर द्वारा इंडस्ट्री में लॉन्च किए गए कई स्टारकिड्स इस दौरान ग्लैमरस अंदाज में नजर आए। यहां तक कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी इस दौरान अपनी पब्लिक अपीयरेंस ने नहीं कतराए।

पार्टी में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे, अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा, संजय कपूर की बेटी सनाया कपूर, सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान, श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर, माधुरी दीक्षित के बेटे अरिन नेने, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा सहित कई सितारे यहां पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *