खेल

राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियन बने महाजन और स्नेहल

फातोर्दा (गोवा), 24 मई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। महाराष्ट्र के कुलदीप महाजन ने तीसरे राष्ट्रीय रैंकिंग पिकलबॉल टूर्नामेंट में पुरुष एकल का खिताब जीता जबकि दिव्यांशु कटारिया (राजस्थान) और सोनू कुमार (झारखंड) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते।

महिला वर्ग में महाराष्ट्र ने क्लीनस्वीप किया। उसकी खिलाड़ी स्नेहल पाटिल ने महिला वर्ग का खिताब जीता जबकि वृषाली ठाकरे और उर्वी अभ्यंका ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक हासिल किया। पिकलबॉल ऐसा खेल है जिसमें टेनिस, बैडमिंटन और टेबल टेनिस के कई अवयव शामिल होते हैं। इसे बैडमिंटन के आकार के कोर्ट में पैडल और प्लास्टिक की गेंद के साथ खेला जाता है। प्लास्टिक की इस गेंद पर छेद होते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *