खेल

पेले ने वेह को विश्व कप में गोल करने पर बधाई दी

दोहा, 23 नवंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने अमेरिका के फारवर्ड टिमोथी वेह को विश्वकप में वेल्स के खिलाफ गोल करने पर बधाई दी। वेह ने सोमवार का खेले गए मैच में 36वें मिनट में गोल किया। इस तरह से वह वेल्स के खिलाफ विश्वकप में गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले पेले ने 1958 में वेल्स के खिलाफ गोल किया था। तब पेले 17 साल के थे।

वेल्स ने इससे पहले आखिरी बार 1958 में विश्वकप में हिस्सा लिया। अमेरिका ने वेह के गोल की मदद से वेल्स के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रॉ खेला। वेह ने गोल करने के बाद जश्न मनाने की अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। पेले ने उनकी इस पोस्ट पर ही टिप्पणी की थी। इस महान फुटबॉलर ने कहा, ‘‘बधाई। यह खूबसूरत गोल था। सपना देखना जारी रखो सपने सच होते हैं।’’ वेह ने इस पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा,‘‘ फुटबॉल के बादशाह से इस तरह का प्रेरणादायी संदेश मिलना आशीर्वाद और सम्मान है।’’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *