खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में ऐतिहासिक रजत जीतने के बाद स्वदेश लौटी भारतीय पुरूष हॉकी टीम, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

नई दिल्ली, 10 अगस्त (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। राष्ट्रमंडल खेलों में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने के बाद भारतीय पुरूष हॉकी टीम बुधवार को स्वदेश लौटी। टीम का दिल्ली हवाई अड्डे पर प्रशंसकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ। उन्हें तिरंगे की दुशाला दी गई जिसे उन्होंने अपने गले में पहना हुआ था।

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 7-0 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इससे पहले ग्रुप चरण में कुछ बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत फाइनल में पहुंचा, उसने घाना को 11-0 से हराया, इंग्लैंड के खिलाफ 4-4 से ड्रॉ खेला, कनाडा को 8-0 से और वेल्स को 4-1 से हराया और उसके बाद सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-2 से जीत दर्ज की।

28 जुलाई से 8 अगस्त तक, लगभग 200 भारतीय एथलीटों ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 16 विभिन्न खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा की। भारत ने अपने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 61 पदक (22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य) के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए अपने अभियान का समापन किया। भारत ने कुश्ती ने छह स्वर्ण सहित 12 पदक और भारोत्तोलन में 10 पदक हासिल किये।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *