व्यापार

250 रुपये महंगा हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम

नई दिल्ली, 01 अप्रैल (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। देश में चौतरफा महंगाई की मार पड़ रही है। हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी होने से अब कई सेवाओं के दामों में बढ़ोतरी के आसार बढ़ गई है। इस बीच आज गैस के नए दाम जारी हो गए हैं। इस बार एलपीजी गैस सिलेंडर एक झटके में 250 रुपये महंगा हो गया है। हालांकि यह वृद्धि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुआ है। बता दें कि बीते 10 दिन पहले ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट बढ़े थे, वहीं इसके बाद आज कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए है। आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरूआत हो गई है। इसी के साथ ही कई नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। इसके अलावा बढ़ती महंगाई के इस दौर में कई चीजों के दाम बढ़ गई है। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों ने कुकिंग गैस के दाम में बढ़ोत्तरी की है। ये दाम 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में हुए। दाम में बढ़ोत्तरी के बाद नीले रंग के इस सिलेंडर की नई कीमत अब 2,253 रुपये का हो गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर यानी घरेलू गैस के दाम में फिलहाल होई बदलाव नहीं किया है। वहीं पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी होने से जल्द ही घरेलू सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने की संभावना बढ़ गई है। लाल रंग वाले इन सिलेंडर के दाम अभी 949.5 रुपये पर ही बने हैं। इससे पहले इनके दाम 6 अक्टूबर 2021 को बदले थे और तब ये दाम 899.50 रुपये हो गए थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *