एरिडाई के दमखम से ओडिशा एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को पीटा
गोवा, 19 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। एरिडाई कैब्रेरा सुआरेज के दमदार प्रदर्शन की मदद से ओडिशा एफसी ने मंगलवार रात फतौर्डा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन प्रीमियर लीग (आईएसएल) 2021-22 के लीग मुकाबले में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 2-0 से हरा दिया। स्पेनिश विंगर एरिडाई को मैच का दूसरा गोल करने और पहले में असिस्ट करने के लिए हीरो ऑफ द मैच से नवाजा गया।
इस जीत से ओडिशा अंक तालिका में नौवें से पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। अंतरिम कोच किनो गार्सिया की टीम 11 मैचों में पांच जीत और एक ड्रा से 16 अंक अर्जित कर चुकी है। वहीं, आज की हार के कारण नॉर्थईस्ट यूनाइटेड दसवें स्थान पर बरकरार है। कोच खालिद जमील के हाईलैंडर्स 12 मैचों से मात्र नौ अंक ही जुटा सके हैं। उनके खाते में दो जीत और तीन ड्रा है। पिछली बार जब ये दोनों टीमें सीजन के पहले भाग में भिड़ी थीं, तो उसमें भी ओडिशा भारी पड़ी थी। ओडिशा ने 1-0 से वो मुकाबला जीता था।
मैच का पहला गोल 17वें मिनट में हुआ, जब डैनियल लाललिम्पुआ ने एक आसान अवसर पर स्कोर करके ओडिशा एफसी को 1-0 की बढ़त दिला दी। इस गोल में एरिडाई कैब्रेरा की भूमिका अहम रही। स्पेनिश विंगर बाएं फ्लैंक से तेजी हमला बनाते हुए नॉर्थईस्ट के डिफेंडर प्रोवत लाकड़ा को छकाने के बाद गेंद लेकर बॉक्स के अंदर घुसा और एक बेहतरीन क्रॉस डाला। वहां मौजूद डैनियल बस गेंद को हल्के से सही दिशा दिखानी थी, जिस पर उन्होंने राइट फुटर लगाकर गोल कर डाला। 22वें मिनट में ओडिशा की बढ़त 2-0 हो गई। इस बार गोल स्पेनिश विंगर एरिडाई कैब्रेरा ने खुद किया। जेवियर हेर्नांडेज ने बॉक्स के बाहर खुद को तीन डिफेंडरों से घिरा पाने के बाद बायीं तरफ बॉक्स अंदर के एरिडाई के लिए गेंद चिप की और स्पेनिश विंगर ने दाहिने पैर से गेंद को नियंत्रित करने के बाद सेकेंड पोस्ट की तरफ राइट फुटर शॉट लगाकर गोलकर डाला। इस गोल में नॉर्थईस्ट के गोलकीपर मिरशाद मिचु की गलती की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वह अपने बायीं तरफ डाइव लगाते रहे गए और गेंद उनके नीचे से लढ़क कर गोलपोस्ट के अंदर चली गई।
इसके बाद नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने वापसी का काफी प्रयास किया लेकिन वे ओडिशा के डिफेंस को भेद नहीं पाए और ओडिशा ने मैच 2-0 से अपने नाम कि