मनोरंजन

जॉन अब्राहम और उनकी वाइफ को हुआ कोरोना, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

मुंबई, 03 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। मनोरंजन जगत में कोरोना वायरस का कहर जारी है। एक के बाद करके कई सेलेब्स इस वायरस के चपेट में आ रहें हैं। हाल ही में कुछ दिनों पहले अभिनेत्री नोरा फतेही इस वायरस से संक्रमित पाई गई थी। अब इस वायरस ने बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया को अपने चपेट में ले लिया है। जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है। जॉन अब्राहम ने बताया कि, तीन दिन पहले मैं एक व्यक्ति के संपर्क में आया, जिसके बारे में मुझे बाद में पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव था। अब प्रिया और मैं संक्रमित हो गए हैं। हम दोनों घर पर ही क्वारंटाइन हैं।

अभिनेता जॉन अब्राहम ने सोमवार सुबह-सुबह अपने इंस्टाग्राम के जरिए एक स्टोरी शेयर कर अपने फैंस को ये जानकारी दी कि, वो कोरोना के शिकार हो गए हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, साथ ही साथ उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हैं। जॉन अब्राहम ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ‘3 दिन पहले मैं एक शख्स के संपर्क में आया, जिसके बारे में मुझे बाद में पता चला कि वह कोविड पॉजिटिव था। अब प्रिया और मुझे कोविड हो गया है और हम दोनों घर पर ही क्वारंटीन हैं। हमें किसी के भी संपर्क में नहीं हैं। हम दोनों का ही वैक्सीनेशन हो चुका है और हल्के-फुल्के लक्षण हैं। प्लीज अपना ख्याल रखिए और सुरक्षित रहिए, मास्क पहने रहिए।’

बता दें कि, बॉलीवुड में कोरोना वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है। हाल ही में कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी कोविड पॉजिटिव हो गईं थीं। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर जानकारी देकर खुद को आइसोलेट कर लिया है। उनको भी बहुत हल्के लक्षण महसूस हुई थे, अभी कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ बड़ी हस्तियां भी इस वायरस के चपेट में आ रहें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *