Friday, March 20, 2026
Latest:
नई दिल्ली न्यूज़

मैच खिलवाने के नाम पर मोटी रकम मांगने वाला पूर्व क्रिकेटर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 25 जुलाई (सक्षम भारत)।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक पूर्व क्रिकेटर को गिरफ्तार किया है। इस पूर्व क्रिकेटर पर आरोप है कि वह अंडर 16 और अंडर 19 मुकाबले खिलवाने के नाम पर खिलाडियों से मोटी रकम वसूलता था। इस पूर्व क्रिकेटर की करतूतों की भनक लगने के बाद कुछ महीनों पूर्व बीसीसीआई ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच से इस मामले को लेकर शिकायत की थी। बोर्ड फॉर कंट्रोल क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने प्रकरण की जांच शुरू की। तहकीकात में सामने आया कि आरोपी पूर्व क्रिकेटर दिल्ली की एक क्रिकेट अकादमी में असिस्टेंट कोच के पद पर है। वह अकादमी में क्रिकेट खेलने वाले बच्चों को अंडर-16 और अंडर-19 मैच नार्थ और नार्थ-ईस्ट की टीम से खिलवाने का प्रलोभन देता था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रलोभन में फंसने वाले बच्चों से यह पूर्व क्रिकेटर मोटी रकम की मांगता था। पूर्व क्रिकेटर की इन करतूतों के बारे में जब बीसीसीआई को जानकारी मिली तो उन्होंने इस गोरखधंधे को समाप्त करने के लिए दिल्ली पुलिस कीक्राइम ब्रांच को शिकायत दी। घूस लेकर क्रिकेट खिलवाने के मामले में क्राइम ब्रांच की यह पहली गिर तारी है। हालांकि, पुलिस अभी मामले की जांच में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *