Tuesday, March 17, 2026
Latest:
व्यापार

रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ 82.02 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 20 जुलाई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। विदेशी कोषों के सतत प्रवाह के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 82.02 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से स्थानीय मुद्रा का लाभ सीमित रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.05 पर खुला और उसके बाद 82.02 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की बढ़त है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.08 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत टूटकर 100.06 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.56 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *