Friday, March 20, 2026
Latest:
नई दिल्ली न्यूज़

दिल्ली में रविवार सुबह हुई हल्की बारिश

नई दिल्ली, 15 सितंबर (सक्षम भारत)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार सुबह बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरे मौसम से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में रविवार सुबह 1.8 मिमी बारिश हुई। उन्होंने बताया कि हालांकि कई स्थानों में बारिश नहीं हुई उनमें वह क्षेत्र भी शामिल हैं जो रिज, पालम और आयानगर मौसम केंद्रों के अंतर्गत आते हैं।उन्होंने बताया कि दिन में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि सापेक्ष आर्द्रता सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर 81 फीसदी दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *