मनोरंजन

मौनी रॉय ने बिकिनी में तस्वीरें शेयर कर फ्रेंड को दी जन्मदिन की बधाई, ‘बोल्ड’ तस्वीरें देख फैन ने कहा, ‘फायर’

मुंबई, 13 मई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। मौनी रॉय ने अपनी दोस्त रूपाली को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रूपाली के साथ कूल 10 तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में उन्हें बीच किनारे बैठ कर बिकिनी पहने बोल्ड अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। मौनी रॉय ने फोटो में ब्लैक कलर की बिकिनी पहन रखी है। वहीं उन्होंने कमर पर एक स्कार्फ बांध रखा है। वहीं रूपाली ने इस मौके पर कलरफुल बिकिनी पहन रखी है और इसमें उन्होंने सनग्लासेस भी लगा रखे हैं। मौनी रॉय की तस्वीरें खबर लिखे जाने तक 1 घंटे पहले शेयर की गई है, इसे 1 घंटे में 1 लाख 40 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इस पर साढ़े 6 सौ से ज्यादा कमेंट किए जा चुके हैं। दूसरी फोटो में मौनी रॉय और रूपाली खड़ी होकर पोज दे रही हैं। फोटो में दोनों का स्लिम और टोंड फिगर भी नजर आ रहा है। वहीं तीसरी फोटो में मौनी रॉय रुपाली को किस करती नजर आ रही हैं। दोनों ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है। यह किसी पार्टी के पिक लग रही है। चौथी तस्वीर में मौनी रॉय रूपाली के साथ नहीं बैठी हुई है। वहीं पांचवी फोटो मौनी रॉय की शादी की है। इसमें मौनी रॉय दुल्हन की तरह तैयार नजर आ रही हैं। वहीं उनके दोस्त भी फोटो में पोज दे रहे हैं। इसके बाद की तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के गले लग रही है। मौनी राय फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई टेलीविजन शो में भी काम किया है। उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई है। मौनी रॉय ने सूरज नांबियार के साथ शादी कर ली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *