नई दिल्ली न्यूज़

प्रवेश शर्मा ने नंद नगरी क्षेत्र का दौरा किया

नई दिल्ली, 05 अगस्त (सक्षम भारत)। पूर्वी दिल्ली नगर निमग में स्थायी समिति अध्यक्ष संदीप कपूर ने वार्ड समिति अध्यक्ष प्रवेश शर्मा और क्षेत्रीय पार्षद रिंकू के साथ नंद नगरी का दौरा किया। कपूर ने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया। स्थानीय लोगों ने कपूर को बताया कि दिल्ली सरकार की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए हैं वहां मवेशी पाले जा रहे हैं जिससे निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कपूर ने अधिकारियों के निर्देश दिए कि वे संबंधित विभाग को इस बारे में अवगत कराए और उन्हें उचित कार्रवाई के लिए कहे। वहीं नेता सदन निर्मल जैन ने स्थानीय पार्षद इंदिरा झा और आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों के साथ दिलशाद कॉलोनी का दौरा किया। इस दौरान जैन ने ऑटो मार्केट में अतिक्रमण की स्थिति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। जैन ने श्मसान घाट का दौरा किया। स्थानीय लोगों ने जैन को बताया कि श्मसान घाट में शेड ना होने के चलते परेशानी होती है। जैन ने अधिकारियों को प्रार्थना हॉल में बिजली-पंखे की व्यवस्था करने और आसपास पौधारोपण के भी निर्देश दिए। निगम पदाधिकारियों ने मच्छर जनित बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *