नई दिल्ली न्यूज़

बुजुर्ग ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, छत से कूदा, टूटा पैर

नई दिल्ली, 04 अगस्त (सक्षम भारत)। संगम विहार में रहने वाले बुजुर्ग शिव कुमार ने झगड़े के दौरान अपनी पत्नी सरस्वती देवी पर पेपर कटर से करीब आधा दर्जन से अधिक वार कर जान लेने की कोशिश की। इसके बाद छत से कूद कर भागने की कोशिश की। इसमें अपना एक पैर तुड़वा बैठा। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। सरस्वती देवी की हालत खतरे से बाहर रही है।

संगम विहार पुलिस के मुताबिक शिव कुमार परिवार के साथ जे-3/41 संगम विहार इलाके में रहते हैं। परिवार में पत्नी सरस्वती देवी तीन बेटे अशोक, मनोज और श्याम कुमार हैं। तीनों की शादी हो चुकी है और तीनों प्राइवेट जॉब करते हैं। बड़ा बेटा श्याम कुमार अशोक विहार में रहता है। अशोक ने पुलिस को बताया कि उसके पिता आये दिन मां के साथ झगड़ा करते रहते हैं। कुछ कामकाज नहीं होने के कारण वह और भी घर में कलह करते हैं, जबकि मां छोटा-मोटा काम कर घर के खर्च में हाथ बंटाती है। शुक्रवार शाम पिता ने मां के साथ झगड़ा किया। उस वक्त मामला शांत हो गया था। शनिवार सुबह मां नहाने के लिए गई तो वह उन्हें खोजते हुये बाथरूम में चले गये, जहां पर पेपर कटर से उन पर हमला कर दिया। हमले में सरस्वती देवी के गले पर चार, पेट में दो और दोनों हाथों में गंभीर चोट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *