देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

शिवराज ने भोपाल के स्मार्ट उद्यान में पौधा लगाया

भोपाल, 16 मार्च (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने आज यहां श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में अगर का पौधा लगाया। श्री चैहान ने स्मार्ट उद्यान में “अगर” का पौधा लगाया और साथ ही नागरिकों से अपील है कि वे भी पेड़ लगाये। उन्होंने पौधा लगाने के बाद कुछ श्रमदान भी किया।प्राचीन काल में आगर की छाल से ही भोजपत्र तैयार कर ग्रंथ लिखे जाते थे। यह सुगंधित पौधा है अगरबत्ती निर्माण में भी इसकी लकड़ी का उपयोग होता है। भारत के हिमाचल सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में यह बहुतायत से पाया जाता है। दक्षिण भारत में केरल में भी यह काफी लगाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *