देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

नायडू ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 11 मार्च (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पावन पर्व महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। श्री नायडू गुरुवार को यहां जारी एक संदेश में देशवासियों की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।
श्री नायडू ने कहा, “महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं। हमें भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त हो, हम सभी चुनौतियों पर सफलतापूर्वक विजय प्राप्त करें। देशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और संतोष हो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *