देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

दीप सिद्धू के बारे में जानकारी देने पर नकद ईनाम की घोषणा

नई दिल्ली, 03 फरवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। पुलिस ने दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के मामले में अभिनेता दीप सिद्धू तथा तीन अन्य की गिरफ्तारी में मददगार हो सकने वाली जानकारी देने पर एक लाख रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और दो अन्य पर भी 50,000 रुपए नकद ईनाम की घोषणा की गई है। गौरतलब है कि केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की किसान संगठनों की मांग के पक्ष में 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी और इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़पें हुई थीं। इस दौरान बहुत से प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चलाते हुए लाल किले तक पहुंच गए थे और उन्होंने वहां प्राचीर पर एक धार्मिक झंडा लगा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *