देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

घने कोहरे के कारण रायसेन में बस पलटी, 19 यात्री घायल

रायसेन, 02 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। मध्यप्रदेश के रायसेन में घने कोहरे के चलते तड़के आज एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नेशनल हाईवे 146 भोपाल-विदिशा बायपास मार्ग पर हलाली फिल्टर प्लांट के पास घने कोहरे के कारण एक यात्री बस पलट गई। इस घटना में बस में सवार 29 यात्रियों में से 19 यात्रियों को चोटें आयी, जिसमें 2 यात्रियों की हालत गंभीर है। गम्भीर रुप से दोनों घायलों को भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार यह बस सतना से इंदौर जा रही थी। इस घटना में घायलों को एंबुलेंस 108 की मदद से अस्पताल भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद 17 यात्रियों को वापस घर भेज दिया गया। वहीं दो यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *