देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

भाजपा के वरिष्ठ नेता हृदयनाथ सिंह का निधन

लखनऊ, 02 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता हृदयनाथ सिंह का मंगलवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। श्री सिंह ने आज सुबह डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अंतिम सांस ली। वह पार्टी में किसान मोर्चा का काम देख रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की है। दिवंगत भाजपा नेता का पार्थिव शरीर भाजपा के प्रदेश कार्यालय लाया गया जहां मुख्यमंत्री के अलावा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री सुरेश खन्ना,सूर्य प्रताप शाही समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। उनका अंतिम संस्कार जौनपुर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव में किया जायेगा। श्री सिंह ने भाजपा में रहते हुये विभिन्न पदों पर कार्य किया था। वह झारखंड में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री के अलावा काशी और ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री भी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *