देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार आज

भोपाल, 25 दिसंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। मध्यप्रदेश के नवगठित डॉ मोहन यादव मंत्रिमंडल का आज विस्तार होने वाला है, जिसमें लगभग 20 से 25 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है। दोपहर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजभवन में तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इसके पहले कल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कल दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं से इस संबंध में विचार विमर्श किया। वे कल देर रात दिल्ली से लौटे। डॉ यादव ने मुख्यमंत्री के रूप में 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण की थी। उनके साथ श्री जगदीश देवड़ा और श्री राजेंद्र शुक्ला ने भी उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। इसके बाद से ही राज्य में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर अटकलें चल रही थीं। राज्य विधानसभा में कुल 230 सीटों के मद्देनजर निर्धारित मापदंड के अनुरूप मंत्रियों की अधिकतम संख्या 35 हो सकती है, जिसमें मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। इस तरह वर्तमान में मंत्रिमंडल में 32 सीटें रिक्त हैं, लेकिन सामान्यत: रणनीतिक तौर पर मंत्रियों के कुछ पद रिक्त रखे जाते हैं। इस तरह मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान अधिकतम 32 मंत्री ही शामिल किए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि आज 20 से 25 के बीच मंत्री शपथ ले सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *