देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

पूर्वाेत्तर में आधार बढ़ाने को आप लड़ेगी मिज़ोरम विधानसभा चुनाव

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली से शुरुआत करने के बाद अब कई राज्यों में अपना विस्तार किया है। पार्टी की दिल्ली के बाद पंजाब में भी सरकार बनी और अब पार्टी दूसरे राज्यों में भी पहुंचने की कोशिश कर रही है। पार्टी मध्य प्रदेश में जमकर चुनाव प्रचार कर रही है। इसके साथ ही पार्टी मिजोरम में भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

आम आदमी पार्टी के नॉर्थईस्ट इंचार्ज राजेश शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी मिजोरम में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता लंबे समय से प्रदेश में जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ता इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि पार्टी पहली बार प्रदेश में चुनाव लड़ने जा रही है। देखिए मिजोरम में हम पिछले एक साल से काम कर रहे हैं। एक साल में हम मिजोरम की जनता के साथ लगातार संपर्क में हैं, हमारी मिजोरम की टीम काफी मेहनत कर रही है और काफी उत्साह मे है कि हम पहली बार उत्तर पूर्वांचल में मिजोरम विधानसभा से हम चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

हमारी रूपरेखा है कि हमे सीधे जनता के बीच जाना है, जनता की समस्याओं के समाधान लिए काम करना है। इन राज्यों में बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार है, विकास बिल्कुल नहीं है। हमारी जो राजनीति है, काम की राजनीति है, हम उसी को लेकर जाएंगे। हम अऱविंद केजरीवाल जी के मॉडल को मिजोरम की जनता को देना चाहते हैं।

दिल्ली में जिस तरह से शिक्षा, स्वास्थ्य पर काम किया वही मॉडल हम मिजोरम को भी देना चाहते हैं। मिजोरम की जनता की भी यही अपेक्षा है कि हमारे राज्य में कोई ऐसी दल ऐसा आए जो राज्य की शिक्षा व्यवस्था को ठीक करे, स्वास्थ्य सेवाओं को ठीक करे, सड़कों को ठीक करे और बेरोजगारी की जो समस्या है उसे ठीक करे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *