देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

कोरोना से महाराष्ट्र, केरल में सबसे अधिक मरीज हुए स्वस्थ

नई दिल्ली, 05 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोनामुक्त होने वाले लोगों की संख्या 10 हजार से अधिक रही जबकि केरल में पांच हजार तथा चार अन्य राज्यों में एक हजार से ज्यादा रही।
महाराष्ट्र में 10, 362 और केरल में 5145 लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं छत्तीसगढ़ में 1349 , पश्चिम बंगाल में 1347 , कर्नाटक में 1283 तथा उत्तर प्रदेश में 1054 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 16,375 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ तीन लाख 56 हजार से अधिक हो गयी है। इसी दौरान 29,091 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 99.75 लाख तथा रिकवरी दर बढ़कर 96.32 प्रतिशत हो गयी। सक्रिय मामले 12,917 घटकर 2.31 लाख रह गये और इनकी दर 2.23 प्रतिशत रह गयी। इसी अवधि में 201 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,49,850 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी है।
विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैः
राज्य…………………सक्रिय………स्वस्थ………..मौत
अंडमान-निकोबार—38———4848———62
आंध्र प्रदेश———2943——873149——-7118
अरुणाचल प्रदेश —87———16598——– 56
असम————–3087——- 212199——1054
बिहार————– 4380——–247484—– 1408
चंडीगढ़————- 267——–19348——- 321
छत्तीसगढ़———- 9766——2703377—– 3412
दादरा- नगर हवेली
दमन- दीव———–8———– 3369——- 2
दिल्ली—————-4689——–611970—–10597
गोवा—————- 851———-49741——- 743
गुजरात————- 9047——–234558——-4321
हरियाणा———— 2737——-257652——2923
हिमाचल प्रदेश—– 1646——– 53216——- 946
जम्मू- कश्मीर—— 2684———117211—— 1891
झारखंड————1528———113125——-1036
कर्नाटक———— 10226——–900202——-12110
केरल—————- 63324——–712389—— 3160
लद्दाख—————240———- 9194———127
मध्य प्रदेश———- 8609——— 232390——- 3648
महाराष्ट्र————-49955——–1847361—— 49695
मणिपुर————–1109———-26862——— 361
मेघालय————- 139———–13204———-139
मिजोरम———— 79————4147———– 8
नागालैंड———— 173———–11683———-79
ओडिशा———— 2100———-326507———1885
पुड्डुचेरी———–357———— 37261———- 635
पंजाब————- 3069————158972——–5400
राजस्थान———- 8189———– 299375——– 2714
सिक्किम———- 485————- 5307———–129
तमिलनाडु———7970———– 801414——–12166
तेलंगाना———–5039————-281400——-1554
त्रिपुरा————–73—————-32826——–385
उत्तराखंड——— 3966———— 86611——– 1535
उत्तर प्रदेश——–12505———– 567964——- 8413
पश्चिम बंगाल——9671————-536084—— 9817
कुल —————231036———–9975958——149850

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *