खेल

असम ने जीती राष्ट्रीय वोवीनाम की ओवरआल चैंपियनशिप

गुवाहाटी, 27 अगस्त (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। मेजबान असम ने 12वीं राष्ट्रीय वोवीनाम प्रतियोगिता में ओवरआल टीम चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है। गुवाहाटी के नेहरू स्टेडियम में मणिपुर टीम ने दूसरा और महाराष्ट्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण,दो रजत और पांच कांस्य पदक हासिल किये।

प्रतियोगिता में 21 प्रदेशों से 550 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। छत्तीसगढ़ को चौथा स्थान प्राप्त हुआ और उत्तर प्रदेश टीम पांचवें स्थान पर रही। असम खेल मंत्री नंदिता गोर्लोसा ने समापन अवसर पर विजेता टीम को चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की। उत्तर प्रदेश टीम में जूनियर फाइट ग्रुप में विश्वजीत यादव ने 64 किलोग्राम भार वर्ग, अखिल अग्रहरि ने 60 किलोग्राम, सीनियर वर्ग में मनीष सिंह 80 किलोग्राम फैसल जफर ने 85 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक और मोनिका सिंह ने 40 किलो व जितेंद्र कुमार ने 70 किलो में रजत पदक जीते जबकि सब जूनियर वर्ग में अवरिल दत्त तिवारी 24 किलो, अमूल्य पांडे 28 किलो, अनुभव सोनी 40 किलो, मुस्कान राजपूत 45 किलो और अदिति दत्त तिवारी 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतने में सफल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *