देश दुनिया

मोदी, राहुल ने बूटा सिंह के निधन पर जताया गहरा शोक

नई दिल्ली, 02 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सरदार बूटा सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘ सरदार बूटा सिंह जी एक अनुभवी प्रशासक होने के साथ ही गरीबों और कमजोरों के कल्याण की एक प्रभावी आवाज थे। उनके निधन से बहुत दुख हुआ। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना।’
श्री गांधी ने कहा, ‘ सरदार बूटा सिंह जी के देहांत से देश ने एक सच्चा जनसेवक और निष्ठावान नेता खो दिया है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा और जनता की भलाई के लिए समर्पित कर दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा। इस मुश्किल समय में उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *