देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

शिवराज ने नए साल में नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं

भोपाल, 01 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने नए साल के अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। श्री चैहान ने ट्वीट के माध्यम से लिखा है ‘नया साल है, नया गीत है, आशाओं ने आज फिर ली अंगड़ाई। आओ मिलकर कदम बढ़ाएं, पुनः संकल्पों ने मीठी धुन बजायी। साथ से साहस बढ़ा और मानवता मुस्काई, आप भी सदा मुस्काएं, नव वर्ष पर आत्मीय बधाई।’ श्री चैहान ने कहा कि नव वर्ष 2021 पर सभी को शुभकामनाएं। राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी नववर्ष पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *