देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों को अबतक 23 करोड़ टीके उपलब्ध कराएः केन्द्र सरकार

नई दिल्ली, 31 मई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। कोरोना से बचाव के लिए देश में चलाए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम को गति देने के लिए केन्द्र सरकार ने राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों को टीके की 23 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई है। सोमवार केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों ने अबतक टीकों की 21.22 करोड़ खुराकें इस्तेमाल की हैं बाकी 1.75 करोड़ टीके अब भी राज्यों के पास उपलब्ध है। मंत्रालय ने राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों को टीके की 2.73 लाख खुराक और भेजी हैं जो अगले तीन दिनों में सभी को उपलब्ध होंगी। मंत्रालय के मुताबिक राज्य भी 50 प्रतिशत तक टीके की खरीद स्वयं कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *