देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

अलवर के नेहरू गार्डन स्थित प्रतिमा पर फूलमाला पहनाकर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई

-: सक्षम भारत :-

-: अजय शर्मा :-

श्री परशुराम कला मंदिर समिति ने शहर के नेहरू गार्डन स्थित प्रतिमा पर फूलमाला पहनाकर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों सदस्य सहित शहर के गणमान्य लोगो ने चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति सद्स्य महेश मुदगल ने कहा की शहीद चन्द्रशेखर आजाद का जीवन काल 23 जुलाई 1906 से 27 फरवरी 1931 के बीच था। ज्यादातर वे आजाद के नाम से लोकप्रिय थे। वे एक भारतीय क्रान्तिकारी थे। आज उन्ही के अथक प्रयासों की बदौलत हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे है। हम आपको बताते चले की 15 साल की उम्र में आजाद गांधी जी के असहयोग आंदोलन में शामिल हुए, परिणाम स्वरूप उन्हे कैद कर लिया गया। जज के सामने उन्होंने अपना नाम आजाद बताया था ओर पिता का नाम स्वतंत्रता ओर निवास स्थान जेल बताया था। उसी दिन से चन्द्रशेखर लोगों के बीच चंद्रशेखर आजाद के नाम से लोकप्रिय हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *