देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

नड्डा ने हिप्र भाजपा नेताओं से की बरसात की स्थिति पर चर्चा, मदद का आह्वान

नई दिल्ली, 10 जुलाई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। नदियां उफान पर हैं। स्थिति गंभीर है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को प्रभावित लोगों की मदद करने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को नड्डा ने फोन पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल से बात की। उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों से हिमाचल में भारी बारिश के चलते आम जीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में स्थितियां वहां और भी खराब हो सकती हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी अगले 24 घंटों के लिए लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ykhij,lhj,lhi