मनोरंजन

68 वें फिल्मफेयर अवार्डस में राजकुमार राव और आलिया भट्ट ने मारी बाजी

मुंबई, 28 अप्रैल (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में राजकुमार राव को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है।
68वें फिल्मसफेयर अवॉर्ड्स में राजकुमार राव को बधाई दो के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता जबकि आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। सलमान खान ने फिल्म फेयर अवार्ड शो को आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल के साथ होस्ट किया। इस बार फिल्म फेयर अवॉर्ड में ‘गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी’ और ‘बधाई दो’ का बोलबाला रहा। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार संजय लीला भंसाली को फिल्म गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी के लिये दिया गया। अनिल कपूर को जुगजुग जियो के लिये सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल (फीमेल), शीबा चड्ढा को (बधाई दो) के लिये मिला।
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स) हर्षवर्धन कुलकर्णी को फिल्म (बधाई दो), बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) संजय मिश्रा को फिल्म (वध),बेस्ट डायलॉग- प्रकाश कपाड़िया और उत्कोर्षणी वश‍िष्ठट को फिल्म (गंगूबाई काठियावाड़ी),बेस्ट स्क्रीनप्ले- अक्षत घि‍ल्िउत्याल, सुमन अधिकारी और हर्षवर्धन कुलकर्णी को फिल्म (बधाई दो), बेस्ट स्टोरी- अक्षत घि‍ल्िउत्याल और सुमन अधिकारी को (बधाई दो) के लिये दिया गया।
प्रेम चोपड़ा को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। बेस्ट म्यूजिक एल्बम- ब्रह्मास्त्र पार्ट वन (प्रीतम), बेस्ट लिरिक्स- अमिताभ भट्टाचार्या, केसरिया सॉन्गऔ (ब्रह्मास्त्र), बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- अरिजीत सिंह (केसरिया सॉन्गज, ब्रह्मास्त्र), बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- कविता सेठ (रंग सारी सॉन्ग , जुगजुग जियो),बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- संच‍ित बलहारा और अंकित बलहारा (गंगूबाई काठियावाड़ी),बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सुदीप चटर्जी (गंगूबाई काठियावाड़ी)बेस्ट एक्शन- परवेज शेख (विक्रम वेधा),बेस्ट कोरियोग्राफी- क्रुति महेश (ढोलिदा, गंगूबाई काठियावाड़ी), बेस्ट डेब्यू (मेल)- अंकुश गेडम (झुंड),बेस्ट डेब्यू (फीमेल)- एंड्रिचया केविचुसा (अनेक)बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- जसपाल सिंह संधू और राजीव बर्नवाल (वध) के लिये दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *