देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू पहली बार बंगाल के दौरे पर

कोलकाता, 27 मार्च (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पद संभालने के बाद पहली बार सोमवार से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर यहां आ रहीं हैं।
राष्ट्रपति आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस को श्रद्धांजलि देने के लिए कोलकाता में नेताजी भवन जाएंगी। वह शाम को यहां नेताजी इंडोर स्टेडियम में अपने सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन में भी शामिल होंगी।बाद में वह रवींद्रनाथ टैगोर के घर जोरासांको ठाकुरबाड़ी में उन्हें श्रद्धांजलि देंगी।
सुश्री मुर्मू राजभवन में आदिवासी समूहों के साथ बैठक भी करेंगी। वह मंगलवार को विश्वभारती के वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए शांति निकेतन जाएंगी। वह बेलूर मठ में यूको बैंक के 80 वर्ष पूरे होने के समारोह में शिरकत करेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *