व्यापार

केंद्र ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष संगीता वर्मा का कार्यकाल बढ़ाया

नई दिल्ली, 25 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। केंद्र सरकार ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की कार्यवाहक अध्यक्ष संगीता वर्मा का कार्यकाल तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया है। संगीता वर्मा को 25 अक्टूबर, 2022 को तीन महीने के लिए पूर्णकालिक अध्यक्ष की नियुक्ति तक यह जिम्मेदारी दी गई थी।

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने देररात ताजा आदेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि वह अगले आदेश तक इस पद पर बनी रहेंगी। संगीता वर्मा पिछले वर्ष अक्टूबर में सीसीआई के पूर्णकालिक अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता की सेवानिवृत्ति के बाद से यह जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

इसके अलावा मंत्रालय ने आयोग के तीन सदस्यों के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। फिलहाल आयोग में एक सदस्य का पद रिक्त है। दो मौजूदा सदस्य इस साल के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। नियामक में सदस्यों के तीन पद और एक पद अध्यक्ष का है। आयोग में प्रत्येक सदस्य का कार्यकाल 5 वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु होने तक, जो भी पहले हो रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *