मनोरंजन

रविकिशन के गाना गुजरात मा मोदी छे का पोस्टर रिलीज

मुंबई, 16 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार और गोरखपुर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रवि किशन के गाना गुजरात मा मोदी छे का पोस्टर रिलीज हो गया है। रवि किशन ने गुजरात चुनाव के लिए पहली बार गुजराती भोजपुरी का मिक्स रैप सांन्ग गाया है।इस गाने का पोस्टर जारी किया गया है। पोस्टर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा दिख रही है। साथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की तस्वीर है। इस गाने में रवि किशन अपने अंदाज में बताते हैं कि गुजरात मा मोदी छे। पूरा गीत इसी के इर्द-गिर्द है। इसमें मोदी जी की ईमानदारी, भ्रष्टाचार- परिवारवाद के खिलाफ उनकी नीति के साथ गुजरात के विकास, गांधी, सरदार पटेल की विरासत, सोमनाथ द्वारिका का जिक्र है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *