देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

रोहित वेमुला की मां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं

हैदराबाद, 01 नवंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित छात्र रोहित वेमुला की मां मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं। कथित उत्पीड़न के बाद 2016 में वेमुला ने आत्महत्या कर ली थी।

रोहित की मां राधिका वेमुला यात्रा के प्रातःकालीन चरण में गांधी के साथ कुछ समय के लिए चलीं।

राधिका वेमुला ने ट्वीट किया, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा के प्रति एकजुटता दिखाई। राहुल गांधी के साथ चली और कांग्रेस से संविधान को भाजपा-आरएसएस (भारतीय जनता पार्टी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के हमले से बचाने, रोहित वेमुला को न्याय दिलाने, रोहित अधिनियम पारित कराने, उच्च न्यायपालिका में दलितों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने, सभी के लिए शिक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया।’’

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर और पार्टी के कई नेताओं ने अपने ट्विटर खातों पर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राधिका वेमुला के गांधी के साथ चलने की तस्वीरें साझाा कीं।

रोहित (26) की 17 जनवरी, 2016 को मौत हो गई थी। इस घटना ने उच्च शिक्षा संस्थानों में जातिवाद के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन छेड़ दिया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *