देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

केजरीवाल ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली, 21 सितंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया।
श्री केजरीवाल ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा ‘’मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का निधन बेहद दुखद। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों एवं सभी प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ।’’
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा ‘’हर भारतीय घर में दशकों से हंसी और खुशी फैलाकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव का निधन एक बड़ी क्षति है। प्रार्थना करता हूँ कि ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे व उनके परिवार को इस शोक को सहने की हिम्मत दे।’’
लंबे समय से बीमार चल रहे राजू श्रीवास्तव का आज यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में निधन हो गया। तबीयत खराब होने पर इन्हें गत 10 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। करीब 40 दिन तक बीमारी से जूझने के बाद उन्होंने आज अंतिम सांस ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *