देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना

नई दिल्ली, 19 सितंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह मौसम उमस भरा रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत रहा।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाने और अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *