मनोरंजन

शेरशाह बेस्ट फिल्म, रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर और कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस

मुंबई, 31 अगस्त (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय फिल्म पुरस्कार समारोहों में से एक फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समारोह का भव्य आयोजन मंगलवार रात को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में किया गया। पुरस्कार समारोह का यह 67वां चैप्टर था। इस बार पुरस्कारों की लिस्ट में विक्की कौशल की सरदार उधम और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शेरशाह फिल्मों का बोलबाला रहा।

शेरशाह बेस्ट फिल्म बनी तो 83 के लिए रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर घोषित किये गये, वहीं मिमी के लिए कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। शेरशाह अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी तो मिमी नेटफ्लिक्स पर और 83 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। देर रात तक चले अवॉर्ड समारोह को रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने होस्ट किया। अवॉर्ड समारोह में वरुण धवन, कियारा आडवाणी समेत कई बॉलीवुड कलाकारों ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दीं।

इस अवॉर्ड्स की शुरुआत 30 अगस्त 2022 को हो गई है। इस दौरान रेड कार्पेट पर कियारा आडवाणी, कार्तिक आर्यन, विक्की कौशल और दिया मिर्जा का खूबसूरत अवतार देखने को मिला। इस बार शो को रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर होस्ट कर रह हैं।

फिल्मफेयर समारोह के दौरान रेड कार्पेट पर अभिनेत्री कटरीना कैफ शिमरी साड़ी में स्टाइलिश लगीं। वहीं अवॉर्ड्स की नाइट में तापसी पन्नू का भी ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। इसके अलावा एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने स्टेज पर धमाकेदार डांस किया। अवॉर्ड शो के दौरान फिल्मफेयर ने इस साल दुनिया को अलविदा कह चुकीं बॉलीवुड हस्तियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अवॉर्ड फंक्शन में रवीना टंडन, शेहनाज गिल, मौनी रॉय, करण कुंद्रा, मलाइका अरोड़ा, कृति सेनन जैसे कई कलाकारों ने शिरकत की।

अचीवमेंट अवॉर्ड: सुभाष घई को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

पहली बार महिला गीतकार ने जीता फिल्मफेयर
इस दौरान सर्वश्रेष्ठ गीत का फिल्मफेयर पुरस्कार ’83’ के गाने ‘लहरा दो’ के लिए कौसर मुनीर को दिया गया। यह पहली बार है जब किसी महिला गीतकार ने फिल्मफेयर पुरस्कार जीता है। वहीं, बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड बी प्राक ने शेरशाह के गाने मन भरया के लिए जीता। जबकि असीस कौर ने शेरशाह के ही गाने राता लंबियां के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार जीता।

बेस्ट डेब्यू का इन्हें मिला अवॉर्ड
शरवरी वाघ ने अपनी फिल्म ‘बंटी और बबली 2′ के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फीमेल का पुरस्कार जीता। वहीं, बेस्ट डेब्यू मेल का पुरस्कार एहान भट को ’99 सॉन्ग्स’ के लिए दिया गया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का पुरस्कार सीमा पाहवा को ‘रामप्रसाद की तहरवी’ के लिए मिला।

स्क्रीनप्ले, कहानी और डायलॉग में इन्होंने मारी बाजी
शुभेंदु भट्टाचार्य और रितेश शाह को ‘सरदार उधम’ के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला है। वहीं, सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार अभिषेक कपूर, सुप्रतीक सेन और तुषार परांजपे को ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ के लिए मिला है। इसके अलावा दिबाकर बनर्जी और वरुण ग्रोवर को संदीप और पिंकी फरार के मिला बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड।

सपोर्टिंग एक्टर में ‘मिमी’ ने मारी बाजी
साई तम्हंकर को ‘मिमी’ में कृति सेनन की दोस्त का किरदार निभाने के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल, तो पंकज त्रिपाठी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा शूजीत सरकार ने सरदार उधम के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स) का पुरस्कार जीता है।

‘शेरशाह’ बनी बेस्ट फिल्म
फिल्मफेयर में ‘शेरशाह’ ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए। ‘शेरशाह’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (लोकप्रिय) और निर्देशक विष्णु वर्धन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। विष्णुवर्धन एक निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक हैं जो मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में सक्रिय हैं।

बेस्ट फिल्म : शेरशाह

बेस्ट डायरेक्टर : विष्णुवर्धन (शेरशाह)

बेस्ट एक्टर इन अ लीडिंग रोल : रणवीर सिंह (83)

बेस्ट एक्ट्रेस इन अ लीडिंग रोल : कृति सेनन (मिमी)

बेस्ट फिल्म (क्रिटिक) : सरदार उधम (शूजित सरकार)

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक) : विक्की कौशल (सरदार उधम)

बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक) : विद्या बालन (शेरनी)

बेस्ट एक्ट्रेस इन अ सपोर्टिंग रोल : साईं तम्हनकर (मिमी)

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल : पंकज त्रिपाठी (मिमी)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल : बी प्राक (मन भरया शेरशाह)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल : असीस कौर (रातां लम्बिया- शेरशाह)

बेस्ट म्यूजिक एलबम : कौसर मुनीर (लहरा दो- 83)

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड : सुभाष घई

अन्य श्रेणियों के विजेता इस प्रकार हैं-

बेस्ट स्टोरी

अभिषेक कपूर, सुप्रतिक सेन, तुशार परांजपे (चंडीगढ़ करे आशिकी)

बेस्ट स्क्रीनप्ले

शुभेंदु भट्टाचार्य, रितेश (सरदार उधम)

बेस्ट डायलॉग

वरुण ग्रोवर, दिबाकर बनर्जी (संदीप और पिंकी फरार)

बेस्ट डेब्यू एक्टर मेल

एहान भट्ट (99 सॉन्ग्स)

बेस्ट डेब्यू एक्टर फीमेल

शरवरी वाघ (बंटी और बबली)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर

सीमा पाहवा (रामप्रसाद की तेरहवीं)

बेस्ट साउंड डिजाइन

दीपांकर चाकी (सरदार उधम)

बेस्ट एडिटिंग

ए श्रीकर प्रसाद (शेरशाह)

बेस्ट एक्शन

स्टीफन रिकटर, सुनील रोड्रिग्स (शेरशाह)

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर

शांतनु मोइत्रा (सरदार उधम)

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन

वीरा कपूर (शेरशाह)

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी

अविक मुखोपाध्याय (सरदार उधम)

बेस्ट कोरियोग्राफी

विजय गांगुली- चकाचक (अतरंगी रे)

बेस्ट वीएफएक्स

सरदार उधम

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन

मानसी ध्रुव मेहता, डिमित्री मैलिच (सरदार उधम)

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *