खेल

गुजरात जाइंट्स ने मुंबई खिलाड़ीज को हराया

पुणे, 18 अगस्त (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। गुजरात जाइंट्स ने बुधवार को यहां मुंबई खिलाड़ीज को हराकर अल्टीमेट खो-खो लीग के पहले सत्र में जीत की हैट्रिक पूरी की।

मुंबई खिलाड़ीज के खिलाफ जाइंट्स की यह लगातार दूसरी जीत है।

रंजन शेट्टी की अगुआई वाली गुजरात जाइंट्स की टीम ने 18 अंक से जीत दर्ज की। लीग के पहले मैच में गुजरात की टीम ने मुंबई की टीम को 25 अंक से हराया था।

शेट्टी ने छह अंक जुटाए जबकि विनायक पोकार्दे और निलेश पाटिल ने क्रमश: आठ और सात अंक बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *